फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chain snatchers shot 3 years old

लूट के बाद बदमाशों ने मासूम को मारी गोली

Mon, 13 Apr 2015 09:12 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
Chain snatchers shot 3 years old

गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब उन्हें पुलिस चौकी के पास लूटपाट करने का भी डर नहीं है। स्नैचिंग का विरोध करने पर गोली चलाने की घटनाएं आम होती जा रही हैं।

विज्ञापन


बदमाश मासूम बच्चों पर भी गोली चलाने में नहीं हिचक रहे। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार शाम कौशांबी पुलिस चौकी के नजदीक ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने बाइक पर पति के साथ जा रही एक महिला की चेन लूट ली और पति द्वारा पीछा करने पर तमंचे से गोली चला दी, जो बाइक पर आगे बैठी उनकी तीन साल की मासूम बच्ची को जा लगी।

विज्ञापन

पिता को अफसोस...काश! बेटी को बाइक पर पीछे बैठा लेता

Chain snatchers shot 3 years old

इसके बाद बदमाश ईडीएम मॉल की ओर भाग गए। खून से लथपथ बच्ची को आसपास के लोगों की मदद से यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची के शरीर से गोली तो निकाल दी है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन साल की मासूम मिशिका अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। बाहर मम्मी-पापा समेत अन्य रिश्तेदारों का बुरा हाल है।

इंजीनियर उदय भरी आंखों से अफसोस करते हैं कि काश! उन्होंने बेटी को बाइक पर आगे नहीं बैठाया होता तो यह आफत उनकी बच्ची पर नहीं आती। मां रितिका उस पल को कोस रही हैं जब जिद करके मिशिका बाइक पर आगे बैठी थी।

गोली चलते ही सनसनी

Chain snatchers shot 3 years old

उन्होंने उसे मना भी किया मगर वह मानी नहीं और यह अनहोनी हो गई। अन्य रिश्तेदार बड़ी मुश्किल से रितिका को संभाल रहे थे। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि गोली निकाल दी गई। बच्ची की हालत में सुधार है।

रविवार शाम कौशांबी में बाइकर्स द्वारा की गई इस वारदात ने न सिर्फ सनसनी फैला दी, बल्कि जनता किस कदर बेहाल है इसका भी उदाहरण दे दिया।

सरेआम लूटपाट और पीछा करने पर फायरिंग। पुलिस चौकी नजदीक, लुटेरों की बाइक पर नंबर नहीं, फिर भी भाग गए बदमाश। पुलिसवाले चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति करते हैं।

विज्ञापन

चंद कदम दूर पुलिस चौकी

Chain snatchers shot 3 years old

इतना ही नहीं, जिस स्थान पर दोनों घटनाएं हुई हैं, वहां से कौशांबी चौकी चंद कदमों की दूरी पर है। मगर चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने वाली पुलिस का खौफ बदमाशों के मन में नहीं है।

उदय कुमार ने बताया कि बाइकर्स ने जिस बाइक पर घटना को अंजाम दिया। उसकी नंबर प्लेट सफेद रंग से पुती थी और उस पर कुछ भी नहीं लिखा था।

घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर अक्सर कौशांबी पुलिस चेकिंग करती है। मगर घटना के दौरान बाइकर्स की बिना नंबर की बाइक गुजरी और पुलिस को कुछ भी पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed