Ghaziabad: दिल्ली मेयर के निजी सचिव की पत्नी की लूटी चेन, हाईस्पीड बाइक से आए थे लुटेरे, केस दर्ज
अभयखंड में साईं मंदिर के पास गाड़ी से उतरकर वह सड़क पार कर रही थीं। तभी सामने से हाईस्पीड बाइक पर आए दो लुटेरों ने पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और पेंडेंट लूट लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद की अभयखंड चौकी क्षेत्र में साईं चौक पर लुटेरों ने दिल्ली में मेयर के निजी सचिव की पत्नी और शिक्षिका ममता सैनी के गले से पेंडेंट समेत डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली। वह साथी शिक्षिका के साथ गाड़ी में स्कूल से घर लौट रही थीं। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है।
शिक्षिका ममता सैनी कनावनी पुलिया स्थित लॉ रॉयल सोसायटी में रहती हैं। उनके पति गिरिराज दिल्ली की मेयर के निजी सचिव हैं। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के दरियागंज के स्कूल से साथी शिक्षिका के साथ गाड़ी से घर लौट रही थीं। अभयखंड में साईं मंदिर के पास गाड़ी से उतरकर वह सड़क पार कर रही थीं। तभी सामने से हाईस्पीड बाइक पर आए दो लुटेरों ने पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और पेंडेंट लूट लिया। इसकी कीमत करीब पौने दो लाख थी। सड़क के दूसरी तरफ उनका बेटा गाड़ी लेकर इंतजार कर रहा था।
शोर मचाने पर दोनों ने गाड़ी से पीछा किया लेकिन लुटेरे भाग गए। इसके बाद अभयखंड चौकी पर पुलिस को लूट की सूचना दी। शुरुआत में जांच का आश्वासन देकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को लूट का मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि घटनास्थल पर लुटेरे कैमरे में कैद हुए हैं। उनकी पहचान के लिए टीम काम कर रही है। गिरोह को ट्रेस करके जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।