फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CET for admission to IP University from April 25

Delhi NCR News: आईपी विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए 25 अप्रैल से सीईटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
- 78 कोर्सेज के लिए 50,531 उम्मीदवार देंगे परीक्षा, 23 मई तक चलेगा शेड्यूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 25 अप्रैल से शुरू होंगे। यह परीक्षा 23 मई तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.एल. भंडारकर के अनुसार, सीईटी हर शनिवार और रविवार को दो पालियों में आयोजित होगा। सुबह की पाली 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की पाली 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। इस वर्ष 78 कोर्सेज के लिए कुल 50,531 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। 9 और 10 मई को होने वाली परीक्षाएं दिल्ली-एनसीआर के अलावा चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में भी आयोजित होंगी।


अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र या तिथि में बदलाव के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed