फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   centre of excellence will be established in gbu

Delhi NCR News: जीबीयू में बौद्ध अध्ययन के लिए बनेगा उत्कृष्टता केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की शासी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय में बौद्ध अध्ययन के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह केंद्र प्राचीन ज्ञान और आधुनिक नवाचार के समन्वय के रूप में विकसित होगा।
केंद्र में इतिहासकारों, वैज्ञानिकों, भाषा वैज्ञानिकों और आध्यात्मिक नेताओं को एक मंच पर लाकर विज्ञान और समाज के प्रतिच्छेदन पर शिक्षा एवं अनुसंधान को नई दिशा दी जाएगी। यह केंद्र बौद्ध दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को समकालीन संदर्भों से जोड़ते हुए बहुआयामी अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा देगा। इस पहल का उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली को पुनर्जीवित करना है, ताकि तार्किक विचार, नैतिक दृष्टि और सार्वभौमिक करुणा के आधार पर वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजे जा सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राणा प्रताप सिंह, निदेशक आईआईटी जोधपुर प्रो अविनाश कुमार अग्रवाल, प्रो जयमाला विश्नोई, प्रो एचडी चारण आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed