फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   center transfered 16 IAS officers on delhi

केंद्र ने दिल्ली के 16 आईएएस एक साथ किए ट्रांसफर

Tue, 08 Mar 2016 07:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 07:18 AM IST
विज्ञापन
center transfered 16 IAS officers on delhi

केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार में तैनात 16 आईएएस अधिकारियों का दिल्ली के बाहर ट्रांसफर कर दिया है। दिल्ली की बजट तैयारी के बीच गृह मंत्रालय के ज्वाइंट कैडर अथॉरिटी ने सोमवार को प्रधान वित्त व गृह सचिव एसएन सहाय, पर्यावरण सचिव अश्विनी कुमार, सामान्य प्रशासन सचिव अरविंद रे, खाद्य एवं आपूर्ति सचिव संजीव खिरवार, महिला एवं बाल विकास सचिव गीतांजलि गुप्ता कुंद्रा व छुट्टी पर चल रही शकुंतला डी गैमलिन समेत 16 आईएएस को दिल्ली से बाहर भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ गोवा, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, दमनदीव और दादर नागर हवेली से सिर्फ सात आईएएस अधिकारियों का दिल्ली ट्रांसफर किया गया है। इतने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किए जाने को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच नए विवाद की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली से बाहर भेजे जाने वाले आधा दर्जन से अधिक अधिकारी सीनियर हैं जबकि दिल्ली भेजे जाने वाले अधिकारी में रमेश नेगी और संदीप कुमार को छोड़कर ज्यादातर जूनियर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शकुंतला डी गैमलिन का ट्रांसफर गोवा कर दिया गया है

center transfered 16 IAS officers on delhi

शिक्षा निदेशक पदमिनी सिंघला के जुलाई, 2015 में किया गया ट्रांसफर केंद्र सरकार ने रोक दिया है। वो दिल्ली में अपनी सेवाएं अभी देती रहेंगी। तो दानिक्स से आईएएस बने जेपी अग्रवाल जुलाई, 2016 में दिल्ली आएंगे। आने वालों में चंद्राकर भारती, अशोक कुमार, अमजद टाक, मोहन लाल शामिल हैं।

दिल्ली में मुख्य सचिव का चार्ज उपराज्यपाल की तरफ से दिए जाने पर विवादों में रही शकुंतला डी गैमलिन का ट्रांसफर गोवा कर दिया गया है। उन्हें गोवा का मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की तरफ से सरकार गठन पर बतौर मुख्य सचिव के लिए मांग किए गए अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव रमेश नेगी का ट्रांसफर दिल्ली कर दिया गया है।

केन्द्र सरकार ने सेवा निदेशक एवी धर्मा रेड्डी ने अपने आदेश में साफ किया है कि सभी ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। दिल्ली सरकार को इन अधिकारियों को जल्द से जल्द छोड़ने के लिए कहा जाएगा। दिल्ली से बाहर भेजे जाने वालों में आशीष चंद्र वर्मा, जितेंद्र नारायण, केके जिंदल, मधु के गर्ग, गोविंद जायसवाल, बियक्तलुंगा, हरलीन कौर, हिमांशु गुप्ता, एसएस दुर्सावत, सोनल स्वरूप शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed