केंद्र ने दिल्ली के 16 आईएएस एक साथ किए ट्रांसफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार में तैनात 16 आईएएस अधिकारियों का दिल्ली के बाहर ट्रांसफर कर दिया है। दिल्ली की बजट तैयारी के बीच गृह मंत्रालय के ज्वाइंट कैडर अथॉरिटी ने सोमवार को प्रधान वित्त व गृह सचिव एसएन सहाय, पर्यावरण सचिव अश्विनी कुमार, सामान्य प्रशासन सचिव अरविंद रे, खाद्य एवं आपूर्ति सचिव संजीव खिरवार, महिला एवं बाल विकास सचिव गीतांजलि गुप्ता कुंद्रा व छुट्टी पर चल रही शकुंतला डी गैमलिन समेत 16 आईएएस को दिल्ली से बाहर भेज दिया है।
वहीं दूसरी तरफ गोवा, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, दमनदीव और दादर नागर हवेली से सिर्फ सात आईएएस अधिकारियों का दिल्ली ट्रांसफर किया गया है। इतने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किए जाने को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच नए विवाद की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली से बाहर भेजे जाने वाले आधा दर्जन से अधिक अधिकारी सीनियर हैं जबकि दिल्ली भेजे जाने वाले अधिकारी में रमेश नेगी और संदीप कुमार को छोड़कर ज्यादातर जूनियर हैं।
शकुंतला डी गैमलिन का ट्रांसफर गोवा कर दिया गया है
शिक्षा निदेशक पदमिनी सिंघला के जुलाई, 2015 में किया गया ट्रांसफर केंद्र सरकार ने रोक दिया है। वो दिल्ली में अपनी सेवाएं अभी देती रहेंगी। तो दानिक्स से आईएएस बने जेपी अग्रवाल जुलाई, 2016 में दिल्ली आएंगे। आने वालों में चंद्राकर भारती, अशोक कुमार, अमजद टाक, मोहन लाल शामिल हैं।
दिल्ली में मुख्य सचिव का चार्ज उपराज्यपाल की तरफ से दिए जाने पर विवादों में रही शकुंतला डी गैमलिन का ट्रांसफर गोवा कर दिया गया है। उन्हें गोवा का मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की तरफ से सरकार गठन पर बतौर मुख्य सचिव के लिए मांग किए गए अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव रमेश नेगी का ट्रांसफर दिल्ली कर दिया गया है।
केन्द्र सरकार ने सेवा निदेशक एवी धर्मा रेड्डी ने अपने आदेश में साफ किया है कि सभी ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। दिल्ली सरकार को इन अधिकारियों को जल्द से जल्द छोड़ने के लिए कहा जाएगा। दिल्ली से बाहर भेजे जाने वालों में आशीष चंद्र वर्मा, जितेंद्र नारायण, केके जिंदल, मधु के गर्ग, गोविंद जायसवाल, बियक्तलुंगा, हरलीन कौर, हिमांशु गुप्ता, एसएस दुर्सावत, सोनल स्वरूप शामिल हैं।