फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Censor Board 'day of love Love Day' on the certificate received notice

सेंसर बोर्ड को ‘प्यार का दिन लव डे’ पर सर्टिफिकेट के चलते मिला नोटिस 

Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Censor Board 'day of love Love Day' on the certificate received notice
फिल्म पोस्टर

हाईकोर्ट ने ‘प्यार का दिन लव डे’ फिल्म को ए प्रमाणपत्र व कुछ आपत्तिजनक डॉयलाग हटाने के खिलाफ दायर याचिका पर सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष शुक्रवार तक रखने का निर्देश दिया है। यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होनी है।

अदालत ने यह नोटिस फिल्म निर्माता कंपनी श्रीराज लक्ष्मी इंटरटेनमेंट द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी की। याचिका में सेंसर बोर्ड पर एकतरफा व बदनियती से फिल्म को ए प्रमाणपत्र देने व कुछ डॉयलाग हटाने का निर्देश देने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

'फिल्म के पहले प्रोमो की मंजूरी सेंसर बोर्ड से ली थी'

Censor Board 'day of love Love Day' on the certificate received notice
फिल्म प्रोमोशन

याची के अधिवक्ता ने कहा है कि फिल्म के पहले प्रोमो की मंजूरी सेंसर बोर्ड से ली थी। उन्हें यूए प्रमाणपत्र जारी भी किया गया। अब फिल्म पूरी बनने के बाद बोर्ड ने अचानक उसे ए प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। 

इतना ही नहीं, जिस प्रोमो को यूए प्रमाणपत्र के साथ दिखाने की मंजूरी दी गई थी, अब उस प्रोमो के डॉयलाग को हटाने का निर्देश दिया गया है। 

याची कहना है कि जिस प्रोमो को यूए प्रमाणपत्र के साथ दिखाने की इजाजत दी गई, उसे ए प्रमाणपत्र के साथ भी दिखाने की इजाजत कैसे नहीं दी जा सकती। उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि फिल्म को यू या यूए प्रमाणपत्र प्रदान करने का निर्देश देने के अलावा उक्त डॉयलाग को भी न हटाने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed