{"_id":"80d7e89eb10bc9fc71e3ee77cc2f745d","slug":"celebrated-women-s-day-in-special-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्होंने स्पेशल ट्रेन में मनाया महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्होंने स्पेशल ट्रेन में मनाया महिला दिवस
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक महिला यात्री संघ ने पलवल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महिला स्पेशल ट्रेन में शुक्रवार को महिला दिवस मनाया।
विज्ञापन
इसमें दैनिक महिला यात्रियों को आत्मविश्वास और अपने खिलाफ होने वाले हर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का पाठ पढ़ाया गया। स्टेशनों पर खडे़ यात्री उनकी हौसलाअफजाई भी करते नजर आए।
दैनिक महिला यात्री संघ की प्रधान विजय लक्ष्मी ने कहा कि महिला स्पेशल ट्रेन से सफर के दौरान हर दिन महिला दिवस का अनुभव होता है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'टेल टैल' एप्लीकेशन
विज्ञापन
शनिवार को ज्यादातर महिला कर्मचारियों की छुट्टी रहती है। इसलिए शुक्रवार के दिन ही महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
यात्री संघ की सचिव शांति आर्या ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर आत्मविश्चास पैदा करना होगा। बेटियों को भी बेटों की तरह स्वतंत्र माहौल देने की जरूरत है।
समाज को सुधारने की पहल अपने घर से करनी होगी। उन्होंने महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की वकालत की।