जाह्नवी ने खोल दीं दिल्ली पुलिस की आंखें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले देश के सबसे सुरक्षित इलाके से लापता हुई जाह्नवी तो इस रविवार को मिल गई है, लेकिन इस घटना ने देश के सबसे सुरक्षित इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना के बाद दिल्ली में इंडिया गेट के आस पास की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत नई दिल्ली जोन के पर्यटन स्थल,बाजार और इंडिया गेट को सर्विलांस को बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
बता दें कि 28 सितंबर को अपने मां बाप के साथ घूमने आई तीन साल की जाह्नवी लापता हो गई थी।
ये है प्लान
इंडिया गेट के आस पास करीब 190 कैमरे लगाए जाएंगे। अब तक यहां सिर्फ 40 कैमरे लगे हैं, जो कुल मिलाकर 230 कैमरे हो जाएंगे।
इस नए प्लान के अंतर्गत जो पूरी तरह से इंडिया गेट को सुरक्षा प्रदान करेगा। इन कैमरे को आस पास के पुलिस चौकी, थाने और जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा।
पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार एक जनवरी से लेकर 30 सितंबर तक 5,841 नाबालिग लापता हुए हैं। जिसमें से 2,637 लड़के और 3,204 लड़कियां हैं।