{"_id":"59a56c164f1c1bf1268b45cc","slug":"cctv-cameras-to-be-set-up-in-many-areas-of-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा साइबर सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा साइबर सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी कहलाने वाला गुरुग्राम अब सच में हाईटैक होने जा रहा है। शहर में होने वाली हर प्रतिक्रिया पर सीसीटीवी कैमरे की नजर होगी। गुरुग्राम नगर निगम इसके लिए योजना तैयार कर रहा है। निगम की ओर से जल्द ही इसके लिए सुझाव एजेंसी से मिलेगी। एजेंसी शहर में सर्वे कर प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करेगी।
विज्ञापन
जिसमें वह नगर निगम के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी देगी कि किस तरह से इसे लागू किया जा सकता है और कैसे यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाया जाएगा। जिसके बाद इस योजना के तहत नगर निगम काम करेगा।
विज्ञापन
निगम की ओर से इस प्रोजैक्ट को सिटी वाइड सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम नाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत शहर के 1 से 57 तक सेक्टरों, कॉलोनियों व निगम के अधीन आ रहे गांवों को तो सर्विलांस सिस्टम के अधीन लाया ही जाएगा।
विज्ञापन
नए विकसित हो रहे 58 से 115 तक के सेक्टरों को भी इसके अधीन लाया जाएगा। पूरे शहर की प्रत्येक गतिविधि पर सेंट्रल मॉनिटरिंग रूम के जरिये नजर रखी जा सकेगी।
हाई क्वालिटी के एचडी कैमरे लगाने का है प्लान
निगम के सूत्रों के अनुसार शहर में कैमरे लगाने की योजना में सभी कैमरे हाई क्वालिटी के फुल एचडी व जूम कैमरे लगाने का प्लान है। ये ऑटोमैटिक कैमरे होंगे जो हर समय चारो तरफ घुमते रहेंगे। इसके साथ ही दिन के अलावा रात के समय भी पूरी स्पष्ट वीडियो बना सकेंगे।
सीसीटीवी को आपस में जोडने के लिए ऑप्टकिल फाइबर केबल का नेटवर्क बिछाया जाएगा। एजेंसी यह सर्वे कर केबल बिछाने का रूट भी फाइनल कर बताएगी। इसके साथ ही कुछ जगहों पर वाई-फाई के जरिये भी सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा जाएगा।
पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों की जद में लाने का प्लान है। एजेंसी हायर की जाएगी जो प्रोजैक्ट के लिए सर्वे कर प्लान तैयार करेगी कि कैसे प्रोजैक्ट को सिरे चढ़ाया जाए। निश्चित ही मौजूदा शहर के अलावा 115 तक के सेक्टर के लिए यह काफी फायदेमंद होगा।
-एमआर शर्मा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम।