{"_id":"5c92c74bbdec22145c46dbe9","slug":"cbse-warns-on-fake-question-papers-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने यूट्यूब पर फर्जी प्रश्न पत्रों से किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने यूट्यूब पर फर्जी प्रश्न पत्रों से किया आगाह
Thu, 21 Mar 2019 04:35 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Mar 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभिभावकों व छात्रों को एक बार फिर फर्जी प्रश्न पत्रों से आगाह किया है। बोर्ड ने यूट्यूब पर प्रसारित हो रहे फर्जी प्रश्न पत्रों के लिंक जारी किए हैं। इन लिंक पर 10वीं व 12वीं के मूल प्रश्न पत्र होने का दावा किया जा रहा है। बोर्ड ने अभिभावकों व छात्रों से अपील की है कि वह ऐसे फर्जी प्रश्न पत्रों पर अपनी प्रतिक्रिया ना दें, ना ही इन्हें आगे प्रसारित करने का काम करें।
विज्ञापन
इससे पहले 6 मार्च व 8 मार्च को इस तरह के लिंक पर फर्जी प्रश्न पत्र की जानकारी मिलने पर बोर्ड ने मधु विहार थाने में मामला दर्ज कराया था। अब एक बार फिर बोर्ड को यूट्यूब पर फर्जी प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिली है। बोर्ड का कहना है कि यह सभी प्रश्न पत्र फर्जी हैं और इन्हें गलत तरीके से अपलोड किया गया है। इन लिंक पर ऐसे प्रश्न पत्र जारी किए गए हैं, जिन विषयों की परीक्षा अभी संचालित होनी है।
विज्ञापन
मसलन 10वीं के सोशल साइंस विषय का फर्जी प्रश्न पत्र 15 मार्च को अपलोड हुआ, जबकि इस विषय की परीक्षा 29 मार्च को है।
इसी तरह से 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 27 मार्च को है। इसके लिए फर्जी प्रश्न पत्र 16 मार्च को अपलोड हुआ है। परीक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बोर्ड ने कई कदम उठाए हैं। उसी कड़ी में फिर से पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि अभिभावक व छात्र फर्जी खबरों पर ध्यान ना दें व परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए बोर्ड के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन