Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE releases details on subject-wise marks distribution for classes 10 and 12

Delhi NCR News: 10वीं-12वीं के विषयवार अंक विभाजन की जानकारी सीबीएसई ने की जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
10वीं के अधिकतर मुख्य विषयों में 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी विषयों का अंक विभाजन जारी कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को स्पष्ट हो सकेगा कि उनके चुने हुए विषयों में लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के कितने अंक होंगे। बोर्ड ने विषयों के अनुसार अधिकतम अंक और परीक्षा की अवधि की जानकारी भी दी है।
सीबीएसई के अनुसार, 10वीं के अधिकतर मुख्य विषयों में 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट होगा। हालांकि, कुछ विषयों में यह व्यवस्था अलग है। 10वीं में होम साइंस में थ्योरी के 70 और प्रैक्टिकल के 30 अंक होंगे। कंप्यूटर एप्लीकेशन में लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल दोनों के 50-50 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस सहित अन्य कौशल आधारित विषयों में भी थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए 50-50 अंक रखे गए हैं। प्रमुख विषयों की लिखित परीक्षा सामान्य तौर पर तीन घंटे की होगी, जबकि कंप्यूटर एप्लीकेशन और कुछ व्यावसायिक विषयों की परीक्षा दो घंटे की होगी।
विज्ञापन

12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विज्ञान विषयों में लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी, जबकि प्रैक्टिकल के 30 अंक होंगे। कंप्यूटर साइंस में भी यही व्यवस्था लागू होगी। वहीं, कई अन्य विषयों में 80 अंक की थ्योरी और 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट निर्धारित किया गया है। रिटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और वेब एप्लीकेशन में थ्योरी के 60 और प्रैक्टिकल के 40 अंक होंगे। मल्टीमीडिया विषय में दोनों के लिए 50-50 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed