{"_id":"6a199aae3fd6934d040b0537","slug":"cbse-re-evaluation-portal-to-open-from-june-1-applications-to-be-accepted-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138542-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीबीएसई का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल एक जून से खुलेगा, कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीबीएसई का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल एक जून से खुलेगा, कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
- तकनीकी कमियों के बाद बोर्ड ने बदली तिथि, पहले 29 मई तक होनी थी प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बारहवीं के छात्रों के लिए पोस्ट-रिजल्ट वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल अब एक जून से खोलने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया पूर्व शेड्यूल के अनुसार 26 से 29 मई तक होनी थी। लेकिन 19 मई से उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के दौरान आई तकनीकी दिक्कतों और मूल्यांकन संबंधी शिकायतों के कारण बोर्ड ने तारीख आगे बढ़ा दी है। इस सुविधा के शुरू होने का छात्र लगातार इंतजार कर रहे हैं।
सीबीएसई के अनुसार छात्रों को पारदर्शी, सुचारु और त्रुटिरहित सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड के अनुसार वेबसाइट के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। एक जून से शुरू होने वाली पुनर्मूल्यांकन की सुविधा का लाभ वही छात्र ले सकेंगे जिन्होंने उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी मांगी थी। वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत छात्र टोटलिंग की गलती, जिन उत्तर को चेक नहीं किया गया और विशेष प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 25 रुपये और प्रति उत्तरपुस्तिका 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
19 मई के बाद से छात्रों को पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ छात्रों को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने में परेशानी हुई, जबकि कई लोगों ने पेमेंट गेटवे फेल होने और गलत फीस दिखने जैसी समस्याएं बताईं। वहीं जो स्कैन कॉपी मिली उसको लेकर भी छात्रों की काफी शिकायतें रही हैं।
विज्ञापन
बोर्ड को उम्मीद है कि इस पुनर्मूल्यांकन के लिए भी काफी छात्र आवेदन करेंगे। उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए चार लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है, जिसके तहत उन्हें 11 लाख से अधिक कॉपी मांगी है।