फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE issues show cause notice to 27 schools

Delhi: सीबीएसई ने 27 स्कूलों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, औचक निरीक्षण में मिलीं थी कई कमियां

Fri, 13 Sep 2024 09:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Sep 2024 09:35 PM IST
सार

सीबीएसई ने बीते दिनों राजस्थान और दिल्ली में बोर्ड से संबद्ध 27 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया था। अब बोर्ड ने इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
 

विज्ञापन
CBSE issues show cause notice to 27 schools
cbse - फोटो : CBSE

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बीते दिनों राजस्थान और दिल्ली में बोर्ड से संबद्ध 27 स्कूलों में किए गए औचक निरीक्षण के बाद कड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें दिल्ली के दो जिलों से 22 और राजस्थान के क्षेत्र से पांच स्कूल हैं। इन पर बोर्ड के उपनियमों के उल्लंघन मामले में कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, निरीक्षण के दौरान बोर्ड ने उपनियमों के कई उल्लंघन पाए। खासकर यहां नामांकन और उपस्थिति में कमियां देखी गईं। बोर्ड ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि वह शिक्षा के उच्चतम मानक सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्कूलों में नियमों का पालन हो इसके लिए आगे भी निरीक्षण जारी रखेगा।
विज्ञापन


सीबीएसई के अनुसार, निरीक्षण के दौरान पता चला कि स्कूलों में ग्यारहवीं व बारहवीं में अधिक संख्या में विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था। वह विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित नहीं हो रहे। इसके अलावा इन स्कूलों द्वारा बनाए गए उपस्थिति रिकॉर्ड में भी काफी विसंगतियां पाईं गईं। जिससे सीबीएसई नियमों के अनुपालन पर संदेह पैदा हुआ। यह भी पाया गया कि कुछ संस्थान बोर्ड द्वारा निर्धारित बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन कर रहे थे, जिससे छात्रों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विसंगतियों को देखते हुए बोर्ड ने इन 27 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जवाब में स्कूलों को नामांकन, बुनियादी ढांचे के मानकों के पालन के विषय में स्पष्टीकरण देना होगा। मालूम हो कि बोर्ड ने डमी स्कूल की समस्या से निपटने के लिए सितंबर की शुरुआत में दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। 


इसके लिए 27 टीमें बनाई गई थी। इस निरीक्षण का उद्देश्य इस बात का पता लगाना था कि स्कूल सीबीएसई द्वारा निर्धारित मानदंडों और नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं या नहीं। बोर्ड ने निरीक्षण के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था जो स्कूल नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed