{"_id":"63adaeb6d3330e547c1a397e","slug":"cbse-date-sheet-2023-for-class-10-and-12-exams-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Date Sheet: बोर्ड ने कहा- छात्रों के लिए हर परीक्षा के बीच रखा गया पर्याप्त अंतराल, देखें पूरी डेट शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Date Sheet: बोर्ड ने कहा- छात्रों के लिए हर परीक्षा के बीच रखा गया पर्याप्त अंतराल, देखें पूरी डेट शीट
Thu, 29 Dec 2022 10:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:39 PM IST
सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 21 मार्च को और 12वीं कक्षा की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। कोरोना की स्थिति नियंत्रण में होने के कारण इस बार एक साथ ही परीक्षाएं ली जा रही हैं। इस साल दोनों परीक्षाओं में करीब 36 लाख छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। बीते साल बोर्ड ने परीक्षा की तिथियों को माइनर विषयों व मुख्य विषयों की श्रेणी में बांटा था।
विज्ञापन
सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत पेंटिंंग के साथ अन्य चार क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर से होगी। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 27 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर से होगी। दसवीं कक्षा का अंंतिम पेपर 21 मार्च को बेसिक गणित व स्टैंडर्ड गणित से होगा, जबकि बारहवीं की परीक्षा की शुरुआत आंत्रप्रेन्योरशिप के पेपर से होगी। बारहवीं कक्षा की मुख्य परीक्षा के तहत 20 फरवरी को हिंदी कोर व हिंदी इलेक्टिव का पेपर होगा,जबकि अंतिम पेपर पांच अप्रैल को साइकोलॉजी विषय का होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज के अनुसार परीक्षा तिथि तय करते समय दो विषयों के बीच छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। वहीं, जेईई मेन व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का भी ध्यान रखा गया है। इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि कोई दो विषयों की परीक्षा एक दिन ना पड़े। परीक्षा तिथियां पहले इसलिए जारी की गई हैं ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। परीक्षा के दौरान छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
कक्षा दसवीं की डेट शीट
12वींं की डेट शीट