{"_id":"61038aeba0f3713d935f9756","slug":"cbse-class-12-result-announce-today-know-about-toppers-of-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: जारी हुए 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम, दिल्ली के 99.84 प्रतिशत बच्चे हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: जारी हुए 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम, दिल्ली के 99.84 प्रतिशत बच्चे हुए पास
Fri, 30 Jul 2021 06:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:31 PM IST
सार
दिल्ली में पास होने वाले बच्चों का प्रतिशत राष्ट्रीय प्रतिशत से ज्यादा है, यहां 99.84 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जबकि राष्ट्रीय पास प्रतिशत 99.37 है...
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के छात्र जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आज आ गया है। सीबीएसई ने शुक्रवार दिन में दो बजे 12वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जिसमें कुल 99.37 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वहीं पिछले कई सालों की तरह ही इस बार भी दिल्ली के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कुल 99.84 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
सीबीएसई यह रिजल्ट अपनी आधिकारिक बेवसाइट cbseresults.nic.in और उमंग एप पर जारी किया है। छात्र इन दोनों माध्यमों से अपना रिजल्ट जान सकते हैं। यही नहीं छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैक्टः
- कुल पास बच्चों का प्रतिशत- 99.37
- दिल्ली में पास बच्चों का प्रतिशत- 99.84
- देशभर में पास लड़कियों का प्रतिशत- 99.67
- देशभर में पास लड़कों का प्रतिशत- 99.13
- केवी और सेंट्रल तिबत्तन स्कूलों का पास प्रतिशत- 100
- देशभर में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत- 99.48
- 1,50,152 स्टूडेंट को मिले- 90% से अधिक अंक
- 70,004 छात्रों को मिले- 95% से अधिक अंक
- 6,149 की आई कम्पार्टमेंट
- 65,184 स्टूडेंट का रिजल्ट जारी नहीं किया गया, इनका रिजल्ट 5 अगस्त तक जारी होगा
कोरोना के चलते परीक्षाएं रद्द होने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने तय किया था कि सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट 9वीं से लेकर 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंक के आधार पर तैयार किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि 12वीं के अंक सीबीएसई को 31 जुलाई तक जारी करने हैं जिसके चलते आज आज परिणाम जारी हुए हैं। वहीं इसके बाद कभी भी 10वीं के परिणाम भी जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Central Board of Secondary Education (CBSE) to announce Class XII result today, at 2 pm pic.twitter.com/xAIRu9S1Ip
— ANI (@ANI) July 30, 2021
आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीआर में इन छात्र-छात्राओं का रहा जलवा
डीपीएसजी मेरठ रोड की निशिता सिंह ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। निशिता पीसीएम की छात्रा हैं।
गुरुकुल द स्कूल के अनिरुद्ध दामानी ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। अनिरुद्ध ह्यूमेनिटीज का छात्र है।
गाजियाबाद: गुरुकुल द स्कूल की चित्रा चौधरी और राघव सिंघल ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
नोएडा: रेयान स्कूल के लक्ष्य पांडे ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किया।
ग्रेटर नोएडा: प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर की छात्रा आंचल राजीव सिवाच ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किया।
फरीदाबाद: मॉडर्न विद्या निकेतन सेक्टर-17 के वाणिज्य संकाय की छात्रा अवनीत ओबरॉय ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किया।