फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse class 10 and 12 paper leak: new dates will be announce soon, pm modi angry

CBSE पेपर लीकः एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा नई तारीखों का एलान, 25 से ज्यादा से पूछताछ

Thu, 29 Mar 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
cbse class 10 and 12 paper leak: new dates will be announce soon, pm modi angry
cbse paper leak - फोटो : अमर उजाला

पेपर लीक की खबरों के बाद सीबीएसई ने 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स की परीक्षाएं दुबारा संचालित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा है कि उसकी वेबसाइट पर नई तारीखों का एलान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


26 मार्च को 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी आई थी लेकिन सीबीएसई ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। 10वीं बोर्ड की गणित की आखिरी परीक्षा 28 मार्च को थी। बताया जा रहा है कि 27 मार्च को इसका प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर आ गया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने बीती रात राजधानी दिल्ली में कई जगह छापेमारी की। इसके साथ ही 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। पुलिस ने इनके पास हाथ से लिखा लीक प्रश्नपत्र बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इनके पास ये लीक प्रश्नपत्र कहां से आया। पुलिस ने धारा 420, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीएसई ने जो शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई है उसमें एक शख्स का नाम भी दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार ये शख्स एक कोचिंग सेंटर भी चलाता है। वहीं अभिभावकों ने गणित और अर्थशास्त्र के पेपर दोबारा कराने के फैसले के खिलाफ अभिभावकों ने ऑनलाइन पिटिशन शुरू की है। इस पिटिशन से अब तक लगभग 4 हजार लोग जुड़ चुके हैं।

PMO की फटकार के बाद रद्द किए पेपर

cbse class 10 and 12 paper leak: new dates will be announce soon, pm modi angry
pm modi

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि परीक्षा संचालन के संबंध में कुछ घटनाओं के सामने आने के बाद परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 12वीं के इकोनॉमिक्स और 10वीं के गणित का पेपर दोबारा कराया जाएगा। बोर्ड की सूचना में पेपर लीक होने के संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। सूचना में यह नहीं बताया गया है कि दोबारा परीक्षा केवल देश में आयोजित होगी या विदेश में भी।

बीते दिनों 12वीं के एकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडीज के पेपर लीक होने की भी खबरें भी सामने आई थी, जिससे बोर्ड ने इनकार किया था। एकाउंटेंसी के प्रश्न पत्र के लीक होने की जानकारी तो 15 मार्च को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट करके दी थी। सरकार ने इसकी जांच कराने की बात भी कही थी।

पीएमओ की फटकार के बाद रद्द किए पेपर
सीबीएसई भले ही पेपर लीक की घटनाओं से लगातार इनकार करता रहा हो लेकिन लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी और फटकार के बाद उसे दोनों पेपर रद्द करने पड़े। पीएमओ ने बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी है।

 

जावडेकर ने कहा है कि इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। इसीलिए दोनों पेपर को रद्द कर दिया गया है। फिर पेपर लीक जैसी घटना न हो, इसके लिए लीकेज प्रूफ सिस्टम बनाया जा रहा है।

छात्र बोले, हमारी क्या गलती

cbse class 10 and 12 paper leak: new dates will be announce soon, pm modi angry
CBSE

पेपर लीक मामले में परेशान छात्रों ने चेंज डॉट ओआरजी पर ऑनलाइन याचिका की मुहिम शुरू कर दी है। इसमें देश के साथ विदेश के भी सीबीएसई स्कूलों के छात्र भी जुड़ रहे हैं। फिलहाल 3000 से अधिक छात्र ऑनलाइन याचिका पर वीडियो अपलोड कर सरकार समेत सीबीएसई प्रबंधन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर हमारी क्या गलती है।


पेपर लीक की खबर ही हमारी सारी मेहनत को खत्म कर देती है। ऐसे में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें या फिर पेपर लीक के डर के साये में जीए। अब दोबारा परीक्षा की तैयारी शुरू होगी। सरकार को तकनीक के माध्यम से ऐसी व्यवस्था करनी होगी ताकि पेपर लीक जैसी बात ही न उठें।


दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 12वीं के इकोनॉक्सि पेपर लीक मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि बोर्ड की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed