{"_id":"5c884485bdec2276d05bfb11","slug":"cbse-changes-in-eligibility-criteria-bed-before-2010-can-be-apply-in-ctet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने पात्रता मापदंड में किया बदलाव, 2010 से पहले बीएड कर चुके सीटीईटी में कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने पात्रता मापदंड में किया बदलाव, 2010 से पहले बीएड कर चुके सीटीईटी में कर सकेंगे आवेदन
Wed, 13 Mar 2019 05:15 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Mar 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) सीटीईटी में अब वर्ष 2010 से पहले बीएड के साथ स्नातक कर चुके छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई ने पात्रता मापदंड में बदलाव किया है। इस बदलाव का लाभ देने के लिए बोर्ड ने आवेदन की तिथि को भी बढ़ा दिया है। अब आवेदनकर्ता 14 मार्च की रात 11: 59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई के अनुसार, एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना से पहले बीएड के साथ स्नातक उत्तीर्ण कर चुके छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने अन्य मापदंड में बदलाव नहीं किया है। ऐसे में 2010 से पहले बीएड कर चुके भी सीटीईटी के लिए आवेदन कर सकेंगे, इसके लिए बोर्ड ने आवेदन की तिथि को भी बढ़ाया है। इससे पहले बोर्ड ने 5 मार्च को भी तिथि को 12 मार्च तक बढ़ाया था। सीटीईटी के नए शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च तक किया जा सकता है। आवेदन के बाद 15 मार्च की रात 11:59 बजे तक ई-चालान, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के माध्यम से फीस का भुगतान किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए तय तिथियों में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आवेदन फॉर्म में पूर्व तिथियों के अनुसार, 25 मार्च से 1 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकेगा। इस तिथि के बाद आवेदन फॉर्म में सुधार नहीं किया जा सकेगा। यदि फीस जमा कराने के बाद कन्फर्मेशन पेज प्राप्त न हो तो उम्मीदवारों को सीटीईटी सचिव (सीटीईटी यूनिट) से 25 मार्च से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क करना होगा। सात जुलाई को देशभर के 97 शहरों में यह परीक्षा आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन