{"_id":"9297ca3319ff3b6d7dd769faceb9aee9","slug":"cbse-board-of-examinations-now-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाएं आज से, हुए व्यापक इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाएं आज से, हुए व्यापक इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार (2 मार्च) से शुरू हो रही हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल रोकने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। नकल के लिहाज से देशभर के संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। बोर्ड ने राज्य तंत्र और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इसे अंतिम रूप दिया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
देशभर में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 6,721 केंद्र बनाए गए है। केंद्रों के पास परीक्षा के समय तक धारा 144 लागू रहेगी। इसके चलते सेंटर के 100 मीटर के मीटर दायरे में लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे। संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। बोर्ड ने औचक निरीक्षण की तीन स्तरीय व्यवस्था की है, जिसमें सीबीएसई उड़नदस्ते, शिक्षा निदेशालय दिल्ली के उड़नदस्तों के अलावा बाहरी पर्यवेक्षकों को भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
नकल रोकने के लिए प्राइवेट छात्रों के लिए प्रवेश पत्रों पर स्कैन किए हुए फोटोग्राफ लगाए गए हैं। ताकि इनकी जगह कोई और छात्र परीक्षा न देने पाए। बोर्ड ने दिल्ली और बाहरी संवेदनशील केंद्रों पर पूर्ण अवधि के लिए पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। इस वर्ष भी कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा के आयोजन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सीबीएसई के काउंसलर्स का कहना है कि अभिभावक सामान्य रहें, बच्चों पर दबाव न बनाएं। इससे बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन