{"_id":"69d6738e05f93d782f0f0e08","slug":"cbse-10th-results-likely-by-the-third-week-of-april-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131453-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीबीएसई 10वीं के नतीजे अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीबीएसई 10वीं के नतीजे अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक संभव
विज्ञापन
- मई में होने वाली दसवीं की दूसरी बार की परीक्षा के नतीजे जून में घोषित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट http://results.cbse.nic.in/ पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे। इस बार सीबीएसई ने दो बार परीक्षा प्रणाली लागू की है, जिसके तहत पहली परीक्षा के नतीजे अप्रैल में और दूसरी परीक्षा मई में आयोजित होने के बाद उसके परिणाम जून में घोषित किए जाएंगे।
छात्रों को दूसरी परीक्षा में केवल तीन विषयों में अंक सुधारने का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंट वाले छात्र भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हो चुकी है, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 11 अप्रैल तक चलेंगी। मालूम हो कि इस साल दसवीं व बारहवीं के छात्रों को मिलाकर रिकॉर्ड 43 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें दसवीं के करीब 25 लाख से अधिक छात्र थे और बारहवीं के करीब 18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।