फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "CBI raid my house will get the four muffler '

‘मेरे घर सीबीआई छापा मारने आएगी तो मिलेंगे चार मफलर’

Sun, 27 Dec 2015 10:32 PM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
"CBI raid my house will get the four muffler '

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में सीबीआई रेड को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। केजरीवाल के मुताबिक, सीबीआई अगर उनके घर पर रेड मारेगी तो उसे वहां सिर्फ चार मफलर मिलेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बार कांस्टी्यूशन क्लब में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि ऑटो परमिट की धांधली के आरोप में दिल्ली सरकार ने तीन अधिकारियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन


साथ ही तीनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। अब मामले को सीबीआई को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सीबीआई को ऐसे मामले सौंपती रहेगी, जिसमें बहुत कुछ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे ऑफिस में रेड डाली गई

"CBI raid my house will get the four muffler '

कुछ दिन पहले भी एक मामला सीबीआई को दिया था, जिसकी जांच करने पर कई किलो सोने के बिस्कुट मिले थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक रेड करवाई थी।


मेरे ऑफिस में रेड डाली गई, लेकिन  सीबीआई को कुछ नहीं मिला। अगर वह मेरे घर पर रेड डालते हैं तो वहां भी कुछ नहीं मिलेगा सिवाय चार मफलर के।

दूसरी तरफ केजरीवाल ने व्यापारियों को ईमानदारी से टैक्स देकर पुण्य कमाने की सलाह दी।

उनकी सरकार में इंस्पेक्टर और रेड राज खत्म हो गया है

"CBI raid my house will get the four muffler '

उन्होंने कहा कि व्यापारी अमूमन मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों के साथ कई मौकों पर दान कर पुण्य कमाते हैं, लेकिन मेरी व्यापारियों से अपील है कि वे दिल्ली सरकार को ईमानदारी से वैट और टैक्स देकर पुण्य कमाए।


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में उनकी सरकार बनने के बाद से इंस्पेक्टर और रेड राज खत्म हो गया है। उन्होंने व्यापारियों को आगे बढ़कर ईमानदारी से टैक्स देने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed