{"_id":"5d02633cbdec226d7b534042","slug":"cbi-raid-a-probe-in-an-old-case-at-loknayak-hospital-delhi-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल पर पड़ा सीबीआई का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल पर पड़ा सीबीआई का छापा
Thu, 13 Jun 2019 08:22 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 13 Jun 2019 08:22 PM IST
सार
- कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान प्लास्टिक पैलेट खरीदने का है मामला
- 66 लाख रुपये के घोटाले को लेकर सीबीआई को मिली थी शिकायत
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में एक पुराने मामले की जांच को लेकर सीबीआई की टीम ने छापा मारा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में बीती रात टीम ने वर्ष 2010 से लेकर अब तक के दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस कार्रवाई पर चुप्पी है लेकिन अस्पताल के ही सूत्रों का कहना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान अस्पताल में प्लास्टिक पैलेट की खरीदी की गई थी। कुछ समय पहले इस खरीदी में 66 लाख रुपये के घोटाले की शिकायत सीबीआई से की गई। उस वक्त अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके बनर्जी थे।
विज्ञापन
बताया ये भी जा रहा है कि करीब 2800 की कीमत वाले पैलेट को 8500 रुपये में खरीदा गया था। गौर करने वाली बात है कि खरीद में इस हेराफेरी को विभागीय ऑडिट में पहले ही पकड़ा जा चुका है। इस ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान लोकनायक अस्पताल को दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों का नोडल केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स के चलते अस्पताल ने प्लास्टिक पैलेट्स की मांग की और सितंबर 2009 में इसके लिए टेंडर जारी किया था। साल भर बाद अगस्त 2010 में पैलेट की कीमत 2800 रुपये तय की गई थी। इससे पहले अस्पताल ने सरकार के ही अन्य 22 अस्पतालों से इसके लिए अप्रूवड कॉन्ट्रैक्टेड रेट की मांग की।
इस पर केवल दादा देव मातृ एवं शिशु अस्पताल ने 13 अगस्त को दूसरे कॉन्ट्रैक्टर के 8500 का रेट दिया। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार इससे सरकारी खजाने को 65.84 लाख का नुकसान हुआ। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी सामने नहीं आई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।