फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI gets remand of Vijay Nair till October 6, accused in Excise case

Vijay Nair: सीबीआई को छह अक्तूबर तक मिली विजय नायर की रिमांड, आबाकरी मामले में है आरोपी

Mon, 03 Oct 2022 05:41 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 03 Oct 2022 05:41 PM IST
सार

इससे पहले बुधवार को सीबीआई ने नायर को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया था,  जहां से उसे नायर की पांच दिन की रिमांड मिली थी। नायर आम आदमी पार्टी का चुनाव रणनीतिकार है।

विज्ञापन
CBI gets remand of Vijay Nair till October 6, accused in Excise case
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सीबीआई को विजय नायर की छह अक्तूबर तक रिमांड सौंपी है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को सीबीआई ने नायर को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया था,  जहां से उसे नायर की पांच दिन की रिमांड मिली थी। नायर आम आदमी पार्टी का चुनाव रणनीतिकार है।
विज्ञापन


दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपियों में ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर के अलावा ब्रिंडको स्प्रिट्स के मालिक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट के मालिक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, प्रोपराइटरशिप फर्म महादेव लिकर्स के सन्नी मारवाज शामिल हैं। आरोपियों में अर्जुन रामचंद्र पिल्लई और अर्जुन पांडे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed