{"_id":"64b0097db2dc24ee2a037146","slug":"cbi-files-supplementary-charge-sheet-against-five-accused-in-delhi-excise-policy-case-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy Case: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया, मनीष सिसोदिया का भी नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Excise Policy Case: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया, मनीष सिसोदिया का भी नाम
Thu, 13 Jul 2023 08:41 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 13 Jul 2023 08:41 PM IST
सार
अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दायर पूरक आरोप पत्र में पांच आरोपियों में से एक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। उन्होंने कहा यह मामले में दूसरा पूरक आरोप पत्र है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दायर पूरक आरोप पत्र में पांच आरोपियों में से एक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। उन्होंने कहा यह मामले में दूसरा पूरक आरोप पत्र है।
विज्ञापन
दिल्ली की विशेष अदालत में दायर पूरक आरोप पत्र में सीबीआई द्वारा नामित पांच लोगों में चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश जोशी और उनके कर्मचारी दामोदर प्रसाद शर्मा और प्रिंस कुमार के नाम शामिल हैं। साथ ही सीबीआई ने आरोप पत्र में अरविंद कुमार सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के चनप्रीत सिंह को भी नामित किया है। इन सभी पर आम आदमी पार्टी के गोवा विधानसभा चुनाव में घोटाले से जुटाए गए धन को खर्च करने का आरोप है।
विज्ञापन