फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI arrests former WAPCOS Chairman Rajinder Gupta son in disproportionate asset case

Delhi: CBI ने वापकोस के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता को किया गिरफ्तार, छापे में मिले 38 करोड़ से ज्यादा रुपये

Wed, 03 May 2023 02:51 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 May 2023 02:51 PM IST
सार

सीबीआई की टीमों ने दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत और गाजियाबाद में 19 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिससे अब तक 38 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है।

विज्ञापन
CBI arrests former WAPCOS Chairman Rajinder Gupta son in disproportionate asset case
CBI ने वापकोस के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जल और विद्युत परामर्श सेवाएं (वापकोस) लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव को उनके परिसरों से 38 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिलने के बाद गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एजेंसी ने एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 तक फर्म में गुप्ता के कार्यकाल के दौरान कथित रूप से अवैध संपत्ति जमा करने के मामले में गुप्ता, उनकी पत्नी रीमा सिंगल, बेटे गौरव सिंगल और बहू कोमल सिंगल के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को तलाशी शुरू की। .
विज्ञापन


प्राथमिकी के बाद सीबीआई की टीमों ने दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत और गाजियाबाद में 19 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिससे अब तक 38 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को अपनी तलाशी के दौरान सीबीआई ने 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए, जो बुधवार तक बढ़कर 38 करोड़ रुपये से अधिक हो गए। नकदी के अलावा बड़ी मात्रा में आभूषण, कीमती सामान और संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed