फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI arrests Delhi Deputy CM Manish Sisodia in connection with liquor policy case

Manish Sisodia Arrest: शराब घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, आठ घंटे पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 12:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Feb 2023 12:04 AM IST
सार

शराब घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की सुबह सीबीआई कार्यालय जाने से पहले सिसोदिया ने मां का आशीर्वाद लिया था और महात्मा गांधी को नमन किया था।

विज्ञापन
CBI arrests Delhi Deputy CM Manish Sisodia in connection with liquor policy case
मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। आठ घंटे की पूछताछ के बाद केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गिरफ्तारी की है। सीबीआई के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टी की है। 
विज्ञापन


दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सोमवार को मेडिकल करवाने के बाद  दिल्ली रॉउज एवन्यू में सीबीआई जज एम के नागपाल की कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी वकील हो सकते हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर लगे आरोप पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देने और जांच एजेंसी को पूछताछ की प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई इस मामले में कई सबूतों और गवाहों के दर्ज बयानों के बारे में मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही थी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम सिसोदिया को सबूतों के आधार पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सीबीआई ने सिसोदिया को कई सबूत दिखाए, इसमें डिजिटल सबूत और दस्तावेज भी शामिल थे। सिसोदिया इन सबूतों के सामने कोई जवाब नहीं दे पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई कार्यालय जाने से पहले सिसोदिया ने मां की आशीर्वाद लिया। इसके बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पहुंचे थे यहां गांधी जी को नमन किया।

पूछताछ से पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि आज फिर CBI जा रहा हूं। सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।

संजय सिंह बोले आप नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ये मोदी जी की पुलिस है अपराध रुके न रुके मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल से इतना क्यों डरते हो मोदी जी? इन हथकंडों से कुछ नहीं होगा।
 

संजय सिंह ने बताया तानाशाही
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नहीं किया, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी जी।

 

आम आदमी पार्टी ने बताया लोकतंत्र का काला दिन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा,'यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed