फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cattle smugglers fled after breaking through a blockade; one was arrested following a confrontation with the police, and five cattle were rescued.

Delhi NCR News: नाकाबंदी तोड़कर भागे गो-तस्कर, पुलिस से मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, पांच गाेवंश छुड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
दो माह में छठी मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, जवाबी गोली से दबोचा गया आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले की सीएस स्टाफ टीम और गो-तस्करों के बीच मंगलवार को हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से पांच गोवंश को मुक्त कराने के साथ एक अवैध हथियार और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है।

नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमान ने बताया कि निरिक्षक डॉ सुनील, प्रभारी सीएस स्टाफ टीम नूंह के नेतृत्व में गठित एक टीम गो-तस्करी और गोकशी संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए आकेड़ा-सिकरावा रोड पर गांव रीठठ के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक पिकअप में गोवंश को लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने नाका तोड़ दिया और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। पीछा करते हुए वाहन उजीना-संगेल रोड होते हुए चन्देनी ड्रेन की पटरी की ओर पहुंचा। जहां आगे रास्ता खराब होने के कारण दोनों आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, इस दौरान आत्मरक्षा और सरकारी कार्य में बाधा को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान ईरशाद उर्फ शाद निवासी रूपड़ाका, हाल निवासी जलेबा खां कॉलोनी, हथीन के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान भी की गई है । गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें चार गाय और एक बछड़ा जीवित अवस्था में मिले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नूंह सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो माह में आधा दर्जन मुठभेड़:
7 मई 2026 – तावड़ू रोड, दो कथित गोतस्कर घायल हुए, एक एएसआई भी घायल हुआ।
19 मई 2026 – जयसिंहपुर, नूंह-उटावड़ रोड, जवाबी कार्रवाई में एक कथित गोतस्कर के पैर में गोली लगी।

2 जून 2026- नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी।
8 जून 2026 – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास पिकअप पलटने के बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी।

17 जुलाई 2026 – रावली बांध, फिरोजपुर झिरका, गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा।
आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।

गोकशी पर नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में अप्रैल से जून माह के बीच 51 मामले दर्ज किए गए थे और 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि इस वर्ष 4 अप्रैल से 30 जून तक 107 मुकदमे दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आंकड़ों के अनुसार गोकशी से जुड़े मामलों में दर्ज मुकदमों और गिरफ्तारियों दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नूंह जिला पुलिस ने वर्ष 2026 के शुरुआती सात महीनों में अपराधियों और गोतस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 11 पुलिस मुठभेड़ों को अंजाम दिया है। इन मुठभेड़ों में 13 आरोपित गोली लगने से घायल हुए हैं।

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 107 मामलों में विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए 207 गाय, 15 बछड़े, 52 सांड, 13 गोवंश की खाल तथा 2865 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इसके अलावा गोवंश की तस्करी और अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 72 वाहनों को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article