फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Casino and gambling caught in gurgaon

पॉश इलाके में चल रहे शर्मनाक खेल का खुला राज

Tue, 13 Jan 2015 08:43 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
Casino and gambling caught in gurgaon

डीएलएफ एरिया में हुए कैसिनो (जुआखाना) के भंडाफोड़ के बाद कई राज सामने आ रहे है। पॉश एरिया में चलाए जा रहे करोड़ों के कैसिनो को संचालकों ने मिनी काठमांडू की शक्ल दे रखी थी।

विज्ञापन


यहां ताश के पत्तों से लेकर कैसिनो टेबल तक नेपाल से मंगाई गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कैसिनो को शुरू करने से पहले तीनों संचालकों ने मिलकर इसकी डिजाइन के लिए एक करोड़ रूपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

   
साइबरसिटी के डीएलएफ फेज दो स्थित एल-2/27 में रविवार अलसुबह गुड़गांव पुलिस के ऑपरेशन के बाद यहां एक हाईप्रोफाइल कैसिनो का भंडाफोड़ किया गया था। पुलिस ने यहां छापेमारी करते हुए 20.40 लाख रुपये नकदी के साथ 43 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉश एरिया में चलाए जा रहे हाई प्रोफाइल कैसिनो के खुलासे के बाद पुलिस भी सकते में आ गई। पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली-एनसीआर के कई बिजनेसमैन और शेयर ब्रोकर्स के नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही है।

नेपाली युवक-युवतियां करते थे काम

Casino and gambling caught in gurgaon

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जिस तीन मंजिल बिल्डिंग में इस करोड़ों के कैसिनो को संचालन किया जा रहा था। इसे 10 नवंबर को ही तीन लाख रुपये प्रतिमाह की दर पर किराये पर लिया गया था।

किंग क्लब नाम से शुरू किए गए इस कैसिनो को पूरी तरह नेपाली कैसिनो की शक्ल दी गई। आरोपी नरेश के मुताबिक नेपाल के काठमांडू से कैसिनो के लिए एक करोड़ की कीमत पर ताश की गड्डी से लेकर कैसिनो टेबल, कैश काउंटर और पॉकर्स मंगाए गए।

कैसिनो में काम के लिए भी पांच नेपाली युवतियों के अलावा आठ युवकों को 20 हजार रुपये की सैलरी पर तीन साल के कांट्रेक्ट पर रखा गया था।

सूत्रों के मुताबिक एक महीने से चल रहे इस कैसिनो में अबतक 12 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हो चुका है। पुलिस उसी आधार पर जांच में जुट गई है।

व्हाट्स एप से चलती थी प्लानिंग

Casino and gambling caught in gurgaon

इस पूरे गोरखधंधे को व्हॉट्स के माध्यम से चलाया जा रहा था। पुलिस को मिली एक डायरी में दिल्ली-एनसीआर के 56 लोगों के नाम मिले है। इनके लिए एक व्हॉट्स ग्रुप बनाया गया था जिस पर शनिवार को डिटेल अपडेट की जाती। उसी आधार पर सभी यहां इकट्ठा होते।

रमेश पाल, एसीपी डीएलएफ
कैसिनो में जो भी सामान मिला है उसमे ज्यादातार नेपाल का है। जांच में सामने आया है कि आरोपी संचालक ने नेपाली कैसिनो के रूप में इसकी शक्ल दे रखी थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed