फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cash transactions will closed in government offices

सरकारी दफ्तरों में बंद होगा नकद लेनदेन

Sat, 03 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम Updated Sat, 03 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cash transactions will closed in government offices
क्रेडिट कार्ड - फोटो : amar ujala

हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में अगले वर्ष से नकद लेनदेन बंद होगा। केवल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया जाएगा। कैशलेस भुगतान के लिए सभी सरकारी लेनदेन ‘पीओएस’ (प्वाइंट ऑफ सेल) के जरिये होगा। तहसील, पुलिस विभाग, बिजली विभाग, नगर निगम, हुडा सभी विभागों में यह व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने दी। वह शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेने आए थे। उन्होंने कहा कि पब्लिक से सरकार को, पब्लिक से ट्रेडर, ट्रेडर, से सरकार तथा पब्लिक से पब्लिक को कैश ट्रांसफर ‘जीरो’ करना है।
विज्ञापन


इसके लिए सभी सरकारी विभागों में पीओएस लगेगा। जहां जाकर लोग बिना नकदी के एटीएम, क्रेडिट कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिये भुगतान करेंगे। हर विभाग में अलग-अलग इसकी व्यवस्था होगी। तहसील में पीओएस मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां राजस्व संबंधी सभी भुगतान होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि बिजली निगम, नगर निगम आदि भी अपने यहां आने वाले लोगों को कैशलैस भुगतान के लिए प्रोत्साहित करेंगे और एक तिथि निर्धारित करके लोगों को बताएंगे कि उस तिथि के बाद नकद भुगतान नहीं लिया जाएगा।

श्रम विभाग लेबर चौक पर तथा विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों व अन्य कर्मियों को मोबाइल से लेनदेन के बारे में समझाने की योजना बनाकर क्रियान्वित करेगा। बता दें कि गुरुग्राम में अभी 95 प्रतिशत लोगों के जनधन के तहत अकाउंट हैं।

जिनमें केवल 86 फीसदी लोगों को डेबिट कार्ड मिले हैं। इस अवसर पर गुरुग्राम मंडल के आयुक्त डॉ. डी सुरेश ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को भरोसा दिलाया कि गुरुग्राम डिजिटल ट्रांजेक्शन को शत प्रतिशत लागू करने वाला प्रदेश का पहला जिला बनेगा। डिजीटल ट्रांजेक्शन के बारे में अभियान चलाया जाएगा।

पीओएस मशीन :
इस मशीन में कार्ड स्वैप करके भुगतान करना। बैंक द्वारा यह मशीन लगाई जाती है। यूएसएसडी : जिन व्यक्तियों के पास स्मार्ट फोन नहीं है वे अपने साधारण मोबाइल से भी मोबाइल बैंकिंग पर आधारित अनस्ट्रक्चर्ड सपलीमेंटरी सर्विस डाटा (यूएसएसडी) के माध्यम से *99 प्त पर डायल करके ऑनलाइन पैसे का भुगतान कर सकते हैं। इसमें एक ग्राहक प्रतिदिन 5000 रूपये तक का भुगतान कर सकता है। डायल करने के बाद मोबाइल पर 7 स्टेप में भुगतान हो जाएगा।

एईपीएस: आधार इनेब्लड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) से व्यक्ति अपने खाते में जमा राशि, कैश निकालने व जमा करवाने तथा आधार से आधार फंड ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिए माइक्रो एटीएम या पीओएस मशीन पर आधार नंबर और बैंक का नाम भरना होता है। उसके बाद व्यक्ति को स्कैनर पर अपनी उंगली रखनी होती है। इस प्रणाली में बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए। राशन डिपो में यह मशीन लगाई गई है।


यूपीआई: इसमें स्मार्ट फोन इंटरनेट सुविधा के साथ होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक अकाउंट की डिटेल डालनी होगी। इस एप के साथ 28 बैंको के एप जुड़े हुए है। यूपीआई से पैसे प्राप्त भी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed