फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cases of violation of traffic rules are continuously increasing in Delhi

Delhi: दिल्लीवालों को नहीं है ट्रैफिक नियमों की परवाह, लगातार बढ़ रहे मामले; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए आंकड़े

Sun, 23 Jun 2024 08:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Jun 2024 08:39 PM IST
सार

दिल्ली में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़े इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
 

विज्ञापन
Cases of violation of traffic rules are continuously increasing in Delhi
Delhi traffic - फोटो : एएनआई

विस्तार

ट्रैफिक पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़े इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इस साल स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वालों की संख्या में करीब 32 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने इस साल 237976 लोगों के चालान काटे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, पिछले वर्ष 2023 में स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वाले 180,538 लोगों के चालान हुए थे। यही नहीं माइनर राइडिंग के केसों में भी 573 फीसदी का इजाफा हुआ है। अन्य मदों में भी निरंतर बढ़ोत्तरी ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


स्टॉप लाइन के सर्वाधिक उल्लंघन वाले दस स्थान
जगह                                       चालान
डिफेंस कॉलोनी 52873
मयूर विहार   33077
सफदरजंग एक्लेव 22671
लाजपत नगर 19343
द्वारका   11645
तिलक नगर 8762
पंजाबी बाग 8640
वसंत विहार 7954
सिविल लाईंस  7329
मॉडल टाउन   7177

नियमों का उल्लंघन वाले अन्य मदों की स्थिति

  • 66 फीसदी ट्रिपल राइडिंग के मामले बढ़े। 
  • 67 फीसदी इजाफा रॉंग साइड वाहनचलाने में हुआ है।
  • 268 फीसदी दोषपूर्ण नंबर प्लेट के साथ चलने वालों की संख्या बढ़ी।
  • लाइट जंपिंग व ओवर स्पीड के मामलों में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed