फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered against three in land in gurugram

जमीन हड़पने के आरोप में तीन पर केस दर्ज 

Thu, 04 May 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 04 May 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
case registered against three in land in gurugram

तीन युवकों द्वारा एक व्यक्ति से एक कोरे स्टांप पर जबरन  हस्ताक्षर कराकर उसकी जमीन को हड़पने  का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित इरफान पुत्र जीवनखां  निवासी गांव बुराका थाना तावडू ने बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके परिवार वाले उसकी पत्नी व उसके साथ लड़ाई झगड़ा रखने लगे।
विज्ञापन


परिजनों की हरकतों से तंग होकर वह अपनी  ससुराल  में रहने लगा। पीड़ित ने बताया कि जब ससुराल में उसे एक प्लॉट खरीदने के लिरु रुपये की जरूरत पड़ी तो उसने गांव बुराका में  अपने हिस्से की 11 मरला जमीन में बने दो कमरे व चारदीवारी का इकरारनामा  2 मार्च को सरीपन पत्नी हबीब निवासी गांव बुराका के साथ 6 लाख 20 हजार में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जमीन के इकरारनामा के बारे में उसके परिजनों को मालूम हुआ तो वह उससे नाराज हो गए और उस पर इकरारनामा रद करने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने बताया की जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो परिजनों ने उसे व उसकी पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है की गत 22 मार्च को उसके भाई इमरान ने अपने साथी गांव बुराका निवासी सददीक व आसू  के साथ मिलकर  तावडू से गोयला जाते समय  गांव डिगरहेडी मोड़ पर उसे घेर  लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने उससे एक सादे स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए।


पीड़ित का आरोप है की उसका भाई व परिवार वाले उसके हक की जमीन को  जबरन हड़पना चाहते हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद के विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed