फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against Kedar Mandal,asst prof in DU for making objectionable stmnt on Goddess Durga

मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले डीयू प्रोफसर के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 24 Sep 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Sep 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Kedar Mandal,asst prof in DU for making objectionable stmnt on Goddess Durga
मां दुर्गा को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के एक शिक्षक द्वारा फेसबुक पर अपशब्द लिखे जाने पर उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। दयाल सिंह कॉलेज के शिक्षक प्रो. केदार मंडल ने मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की ‌थी। प्रोफेसर पर आईपीसी की धारा 153ए और 95ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर शनिवार को कैंपस में सनसनी फैली रही। न केवल उनकी आलोचना हुई बल्कि भाजपा समर्थित शिक्षक संगठन एनडीटीएफ ने लोधी रोड स्थित पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षक के निलंबन की मांग की है। डीयू के दयाल सिंह कॉलेज में सहायक प्रोफेसर डॉ केदार कुमार मंडल ने फेसबुक पर शुक्रवार शाम 6 बजकर 42 मिनट पर दुर्गा मां को लेकर आपत्तिजनक शब्द लिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

21 बार अन्य जगह शेयर भी किया

Case registered against Kedar Mandal,asst prof in DU for making objectionable stmnt on Goddess Durga

शनिवार को जैसे ही पोस्ट फैली उनकी आलोचना होने लगी। एनडीटीएफ अध्यक्ष प्रो. ए के भागी व सचिव डॉ वी एस नेगी ने लिखित शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने लिखा कि डॉ केदार मंडल ने फेसबुक वॉल पर करोड़ों भारतीयों की आस्था की प्रतीक मां दुर्गा के संबंध में बेहद दुर्भावनापूर्ण व आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी है। 

इतना ही नहीं इसे 21 बार अन्य जगह शेयर भी किया। भारत में इन दिनों नवरात्र में मां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में इस व्यक्ति की ओछी हरकत एक सहिष्णु व सद्भावना युक्त समाज में भावनाएं आहत करने का शरारती प्रयास है। 

उनकी इस शर्मनाक हरकत के क्या परिणाम हो सकते हैं, इसका अनुमान लगाना मुश्किल होगा। एबीवीपी का कहना है कि जो शिक्षक हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं और महिलाओं की गरिमा का सम्मान नहीं करता, हम ऐसे शिक्षक के निलंबन की मांग करते हैं। यदि ऐसे शिक्षक को पढ़ाने की अनुमति मिलती है तो वह छात्रों के बीच जहर ही फैलाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed