फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against four youths for brandishing weapons at a wedding ceremony; police have initiated an investigation.

Delhi NCR News: शादी समारोह में हथियार दिखाने के आरोप में चार युवकों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू।
शहर थाना पुलिस ने एक शादी समारोह के दौरान हथियार लेकर घूमने और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका के मामले में चार युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई 20 जून को तावडू स्थित मालती वाटिका में आयोजित एक शादी समारोह से जुड़े प्रकरण में की गई है। पुलिस के अनुसार समारोह के दौरान कुछ युवक हथियार लेकर घूमते हुए दिखाई दिए थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की। जांच के बाद इरशाद पुत्र अब्दुल रहीम निवासी सोहना, आबिद पुत्र आस मोहम्मद निवासी पटाकपुर, अरशद पुत्र मुन्शी निवासी पटाकपुर तथा मुस्तफा उर्फ बुल्ला पुत्र हकमुद्दीन निवासी खैचतान शमशाबाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपियों द्वारा हथियारों के साथ सार्वजनिक स्थान पर घूमने से आम शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी आधार पर तावडू शहर थाना में आर्म्स एक्ट की के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शादी समारोह में हथियार प्रदर्शित किए जाने से संबंधित वीडियो और सूचनाएं सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं। जिला पुलिस की टीम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की, जिसके बाद संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed