फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against Assistant Commissioner Drugs Urmila Aggarwal and her husband in Hapur

Hapur: पति के साथ नाबालिग बेटे को कार चलाना सिखा रही थीं सहायक आयुक्त, कई कारें कर दीं क्षतिग्रस्त; केस दर्ज

Tue, 23 Jul 2024 11:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Tue, 23 Jul 2024 11:19 PM IST
सार

हापुड़ जिले में सहायक आयुक्त औषधि उर्मिला अग्रवाल और उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दंपती अपने नाबालिग पुत्र को रात के समय कार चलाना सिखा रही थी, इस दौरान उन्होंने टक्कर मारकर कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
Case registered against Assistant Commissioner Drugs Urmila Aggarwal and her husband in Hapur
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास अलखनंदा अपार्टमेंट में रहने वाली सहायक आयुक्त औषधि उर्मिला अग्रवाल और उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दंपती अपने नाबालिग पुत्र को रात के समय कार चलाना सिखा रही थी, इस दौरान उन्होंने टक्कर मारकर कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सहायक आयुक्त ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज मुकदमे में दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार के अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी सुशील सिंघल ने बताया कि उनकी सोसाइटी में 23 जून 2024 की रात करीब 10 बजे हापुड़ में सहायक आयुक्त औषधि उर्मिला अग्रवाल अपने पति जितेंद्र अग्रवाल के साथ बैठकर अपने 10 वर्षीय पुत्र को सोसाइटी कैंपस में ही कार चलाना सिखा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी बैंक गियर में डालकर तेज गति से दौड़ा दी। 
विज्ञापन


इस दौरान कैंपस में घूम रही महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए और यहां खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिनमें उसकी हाल ही में खरीदी गई नई कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सहायक आयुक्त ड्रग्स के प्रभाव और डर के कारण कोई भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी अधिकारी का स्थानांतण लखनऊ हो चुका है। उनका कहना है कि आरोप निराधार हैं, मामले में किसी प्रकार की सत्यता नहीं है। एसपी ज्ञानेंजय सिंह ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed