{"_id":"599d969f4f1c1bcc028b4610","slug":"case-on-delhi-government-minister-emran-hussain-for-distributing-controversial-posters","type":"story","status":"publish","title_hn":" बवाना उपचुनाव: अल्पसंख्यक विंग के नाम से पोस्टर बांटने पर केजरीवाल के मंत्री पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाना उपचुनाव: अल्पसंख्यक विंग के नाम से पोस्टर बांटने पर केजरीवाल के मंत्री पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाना उपचुनाव में विवादित पोस्टर बांटने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द्र व शांति व्यवस्था बिगाड़ने और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इलाके में मंत्री के नाम से बांटे जा रहे पोस्टर की शिकायत बवाना उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर ने की थी। हालांकि, मामला उछलने के बाद इमरान हुसैन ने पोस्टर को फर्जी बताया था। वहीं, इसकी शिकायत पुलिस व आयोग से की थी।
विज्ञापन
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) अल्पसंख्यक विंग की तरफ से बवाना के अल्पसंख्यक समुदाय के नाम लिखा एक कथित पोस्टर इलाके में बांटा गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री इमरान हुसैन की तस्वीरों वाले इस पत्र में कौम के नाम पर एकजुट होकर आप को वोट देने की अपील की गई थी।
विज्ञापन
पोस्टर में कहा गया कि वोटों में फूट पड़ने का दर्द कौम को सबसे ज्यादा पता है। साथ ही नसीहत भी दी गई है कि एक भी गलत वोट देने से दुश्मनों के हाथ खेलने जैसा होगा।
विज्ञापन
मामला मीडिया में उछलते ही इमरान हुसैन ने सफाई दी थी कि उनके नाम पर बंटे पोस्टर फर्जी हैं। अब आरओ की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग तीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इसमें आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, इलाके का सांप्रदायिक सौहार्द्र व अमन चैन बिगाड़ने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरओ व भाजपा ने इस बारे में शिकायत की थी। शुरुआती जांच में आरोपों को सही पाया गया।
बीजेपी ने भी की शिकायत
भाजपा ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री इमरान हुसैन के खिलाफ बवाना थाने में शिकायत की। इसके अलावा भाजपा नेता मनोज तिवारी, विजेंद्र गुप्ता और चुनाव संयोजक ओम पाठक ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर आप नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसके चलते कुछ ही देर बाद पुलिस ने इमरान हुसैन एवं आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।