वहां रात बिताने गए थे AAP उम्मीदवार, हो गया केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है आम आदमी पार्टी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। कई सीटों पर AAP उम्मीदवारों पर के दर्ज होने के साथ ही अब नई दिल्ली संसदीय सीट से AAP प्रत्याशी आशीष खेतान भी एक मुश्किल में फंस गए हैं।
AAP उम्मीदवार खेतान को कठपुतली कॉलोनी में रात बिताने का फैसला भारी पड़ गया और उन पर भी एक मुकदमा दर्ज हो गया है।
कॉलोनी में रात बिताने पहुंचे खेतान के बारे में सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी एक्शन में आ गए और तत्काल वहां पहुंच गए।
अजय माकन को दी थी खुली चुनौती
आशीष खेतान ने बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन पर जमीन घोटाले का आरोप लगाते हुए कठपुलती कॉलोनी में रात बिताने का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने माकन को खुली बहस के लिए कठपुतली कॉलोनी में ही आने की चुनौती भी दी थी।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार खेतान करीब नौ बजे कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। थोड़ी देर में वहां स्थानीय निवासी इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते पूरा माहौल चुनावी सभा में तब्दील हो गया।
इस दौरान स्थानीय निवासियों ने कॉलोनी टूटने का हवाला देते हुए मौजूदा सांसद माकन पर कॉलोनी की अनदेखी का आरोप लगाया।
रात एक बजे तक डटे रहे खेतान
आशीष खेतान ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस बस्ती को उनकी पार्टी उजड़ने नहीं देगी। सभा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने खेतान को आचार संहिता का हवाला देते हुए लौटने को कहा तो इस पर पुलिस और खेतान समर्थकों के बीच लंबी बहस हुई।
आखिरकार रात करीब एक बजे उन्होंने वापसी का फैसला लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देश के मुताबिक रात दस बजे के बाद किसी भी प्रकार की जनसभा नहीं हो सकती।
इतना ही नहीं, इसके लिए पुलिस की पूर्व अनुमति भी जरूरी है। लेकिन आप प्रत्याशी ने दोनों बातों को दरकिनार किया। लिहाजा उनके खिलाफ आईपीसी की धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।