फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of unnatural sex on ngo coordinator, arrested 

एनजीओ संचालक के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज, गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2018 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Nov 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
case of unnatural sex on ngo coordinator, arrested 
arrest - फोटो : डेमो

कल्याणपुरी इलाके में एनजीओ चलाने वाले फादर जॉन को कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपी पिछले करीब दो माह से संगीत सिखाने के बहाने 19 वर्षीय डीयू के छात्र से कुकर्म कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने छात्र को दुष्कर्म के एक झूठे मुकदमे में जेल भिजवा दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित के माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की तो छानबीन में सच्चाई का पता चला। बाद में छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी जॉन को गिरफ्तार कर लिया गया। अब छात्र के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को रद्द कराने की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फादर जॉन परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर में रहता है। वहीं, पीड़ित छात्र कल्याणपुरी इलाके में रहता है और डीयू में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता है। पीड़ित को संगीत का शौक है। मार्च में उसकी मुलाकात एक कार्यक्रम में फादर जॉन से हुई। जॉन ने उसे संगीत सिखाने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित जॉन के पास ईस्ट विनोद नगर जाने लगा। इसी बीच उसने छात्र के साथ जबरन कुकर्म किया। आरोपी डरा धमकाकर दो माह तक वारदात को अंजाम देता रहा। विरोध करने पर आरोपी, छात्र को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। 

आरोपी उसे अश्लील मेसेज भी भेजता था। छात्र ने हिम्मत दिखाकर पांच नवंबर को मां को सारी बात बताई। मां ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उधर, आरोपी को पता चला तो उसने छात्र के खिलाफ कमला मार्केट थाने में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित छात्र को गिरफ्तार कर लिया। इधर, छात्र के माता-पिता ने कल्याणपुरी थाने जाकर सारी बात बताई। पुलिस ने मामले की छानबीन की और छात्र को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की। इसके बाद फादर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 


खबर मिलते ही जॉन फरार हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जॉन को कुकर्म और झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्र फिलहाल जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed