फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of cheating thousands of people across the country worth crores in the name of work from home

Delhi: पुलिस की छानबीन में हुआ खुलासा, 20 हजार सिमकार्ड चीन के नागरिकों को कंबोडिया भेजने वाला था जावेद

Thu, 04 Jan 2024 12:47 PM IST
विजय पुंडीर शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:47 PM IST
सार

जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि जावेद के चीन के कई नागरिकों से संबंध है। विदेशियों के कहने पर आरोपी देश में फर्जी कंपनी बनाकर उनके नाम से फर्जी सिमकार्ड जारी करवा लेता था।

विज्ञापन
case of cheating thousands of people across the country worth crores in the name of work from home
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी जिला के साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी जावेद चंदा ने पूछताछ में बताया कि वह कंबोडिया में मौजूद चीन के नागरिकों को  20 हजार सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला था। 

विज्ञापन


इसके अलावा देश के अलग-अलग बैंकों में फर्जी खाते खुलवाकर उनका संचालन भी विदेशी नागरिकों को सौंपा जा    रहा था। जावेद के मोबाइल से पुलिस को उसके कई विदेशी नागरिकों से संपर्क का पता चला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि जावेद के चीन के कई नागरिकों से संबंध है। विदेशियों के कहने पर आरोपी देश में फर्जी कंपनी बनाकर उनके नाम से फर्जी सिमकार्ड जारी करवा लेता था। इसके बाद सिमकार्ड एक्टिवेट करके विदेश भेज दिया जाता था। करीब 11 लाख रुपये में जावेद को 20 हजार सिमकार्ड कंबोडिया भेजने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद के व्हाट्सएप की जांच से पता चला है कि वह चीन के अलावा दुबई, कंबोडिया और नेपाल समेत कई देशों में बैठे साइबर ठगों से संपर्क में था। सिमकार्ड और फर्जी पतों और कंपनियों के नाम पर खोले गए बैंक खातों का संचालन देने पर गिरोह के बदमाशों को मोटी रकम मिलती थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा है। इसके अलावा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन लोगों ने कितने सिमकार्ड और बैंक खाते विदेशियों को सौंपे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed