फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of AVP Swaroop raj suicide case relatives raised questions to Janpak company

2 दिन की चुप्पी, आधी रात को ईमेल फिर निलंबन, परिजन ने तैयार की सवालों की सूची

Wed, 26 Dec 2018 03:28 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Dec 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
case of AVP Swaroop raj suicide case relatives raised questions to Janpak company
मृतक - फोटो : अमर उजाला

जेनपेक्ट कंपनी के एवीपी (असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट) स्वरूप राज की आत्महत्या के मामले में परिजनों को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं की शिकायत की प्रति मिल गई है। इस पर परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कंपनी से पूछने के लिए सवालों की एक सूची तैयार की है, जिसे वह शीघ्र पुलिस को सौंप देंगे।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि महिलाओं ने 15 दिसंबर की रात की घटना बताकर शिकायत की थी। हैरानी की बात यह है कि घटना के तीन दिन बाद यानी 17 दिसंबर की आधी रात 12:16 बजे शिकायत की गई है।
विज्ञापन


तीन दिन तक आखिर लड़कियां क्यों चुप रहीं। इसके बाद कंपनी के अधिकारी ने चंद घंटों के भीतर लगभग चार पेज की शिकायत पढ़ ली और जांच कमेटी गठित कर 11 साल से कार्यरत सीनियर अधिकारी को निलंबित भी कर दिया। इसकी भनक न तो कंपनी के अन्य कर्मचारियों लगी और न ही स्वरूप की पत्नी को पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के बाद घर छोड़ने के दौरान घटना का आरोप 
परिजनों का कहना है कि लड़कियों की शिकायत देखकर लग रहा है कि यह योजना बनाकर की गई है। 15 दिसंबर को पार्टी के बाद स्वरूप एक महिला कर्मी को घर छोड़ने गए थे। उस दौरान कर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ऐसे में पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। वहीं, शिकायत में घटनास्थल ऐसे क्यों बताए गए हैं, जहां सीसीटीवी नहीं हैं।


मामले की जांच चल रही है। जिन पर एफआईआर में आरोप लगे हैं, उनके कुछ अधिकारी विदेश में भी रहते हैं। कंपनी को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। शिकायत करने वाली महिलाओं से भी पूछताछ की जाएगी।  - मुनीष चौहान, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed