फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case filed against 38 SP workers including District President Bir Singh Yadav in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव समेत 38 सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Mon, 14 Dec 2020 08:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Dec 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 38 SP workers including District President Bir Singh Yadav in Greater Noida
कैप्शन सादुल्लापुर गांव में किसान यात्रा निकालते समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव में किसान यात्रा निकालने के दौरान महामारी एक्ट और धारा-144 के उल्लंघन में  पुलिस ने 38 सपा नेता व कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस में जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जय यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर को भी नामजद किया है। 
विज्ञापन


किसान आंदोलन के समर्थन में हाईकमान के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने सादुल्लापुर गांव में किसान यात्रा निकाली थी। इस दौरान गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सपाइयों को गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने 38 सपा नेता व कार्यकर्ताओं पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन व मास्क न लगाने  के अलावा धारा-144 के उल्लंघन में भी केस दर्ज कर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, दीपक नागर, जय यादव, जतन प्रधान, जगवीर, सुधीर भाटी, अक्षय चौधरी, उदयवीर प्रधान, प्रशांत भाटी, लालू यादव, सुमित पंडित, मुकेश त्यागी, ओमवीर सैन, सतीश नागर, विजय यादव उर्फ विजेंद्र, निक्की भाटी, अमन नागर, विपिन नागर, कुलदीप भाटी, वकील सिद्दकी, अमित भाटी, कृशांत भाटी, हारुन सैफी, राहुल आर्यन, सचिन भाटी, राहुल भाटी, सुभाष यादव, शादाब, हैप्पी पंडित उर्फ शुभम, अंकित कुमार, इंद्रजीत प्रधान, विनय कुमार, हिमांशु और विक्रांत चौधरी पर केस दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed