मोबाइल लेकर पार्क में जाते हैं घूमने तो हो जाएं सावधान, 22 से ज्यादा लोग हो चुके हैं शिकार
जब वॉक पर जाएं: ट्रांस हिंडन में पार्कों के आसपास युवाओं से मोबाइल लूटने वाला गिरोह सक्रिय
पिछले एक माह में प्रमुख पार्कों के पास 22 से ज्यादा मोबाइल लूट की घटनाएं हुईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्क जाते समय अगर आप मोबाइल पर व्हॉट्स एप कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ट्रांस हिंडन में पार्कों के आसपास युवाओं से मोबाइल लूटने वाला एक गिरोह सक्रिय है।
आंकड़े बता रहे हैं कि इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क और राजेंद्र नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क समेत अन्य पार्कों के सामने से एक माह में 22 से ज्यादा मोबाइल लूट की घटनाएं हुईं हैं।
बता दें कि टीएचए के पार्कों में सुबह और शाम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचते हैं। युवा व्यायाम के दौरान कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हैं। वहीं, पार्क से घर लौटते समय अक्सर मोबाइल पर व्हॉट्स एप करते दिखते हैं।
बीते एक माह में एक ऐसा गिरोह सक्रिय हुआ है जो पार्कों के आसपास मोबाइल उपयोग करने वाले युवाओं को निशाना बना रहा है। गिरोह के बदमाश बाइक पर पार्क के आसपास ही छिपकर खड़े होते हैं और पार्क के गेट पर नजर लगाए रहते हैं।
जो भी युवक अथवा युवती मोबाइल हाथ में लेकर निकलता है, उसके पीछे लगकर बदमाश मोबाइल लूटकर भाग निकलते हैं। सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि मॉर्निंग वॉक और ईवनिंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट की घटनाओं को देखते हुए सुबह के समय सभी पार्कों के आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे घटनाओं में कमी आई है। जल्द ही इस गिरोह को दबोच लिया जाएगा।
युवाओं के पास होते हैं महंगे स्मार्टफोन
गिरोह मुख्यत: इंदिरापुरम, वसुंधरा, राजेंद्र नगर, वैशाली आदि के पार्कों के बाहर युवाओं को निशाना बनाता है। इसके पीछे कारण है कि युवाओं के पास लेटेस्ट और महंगे मोबाइल फोन मिलते हैं।
पिछले दिनों काला पत्थर पार्क के पास खोड़ा निवासी इंजीनियरिंग स्टूडेंट से बाइकर्स ने दो दिन पुराना आईफोन लूट लिया था। उस समय वह व्हॉट्सएप चेक कर रहा था।
पिछले एक माह की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं
04 फरवरी 2017: स्वर्ण जयंती पार्क के सामने ईवनिंग वॉक से लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूट
02 फरवरी 2017: काला पत्थर पार्क के सामने इंजीनियरिंग स्टूडेंट से मॉर्निंग वॉक के दौरान आईफोन लूटा
24 जनवरी 2017: राम मनोहर लोहिया पार्क के पास निजी कंपनी कर्मी युवती से मोबाइल लूट
22 जनवरी 2017: शालीमार गार्डन चंद्रशेखर पार्क के सामने मीडियाकर्मी से आईफोन लूटा
ये हैं एक माह के मोबाइल लूट के आंकड़े
स्थान========================घटनाएं
स्वर्ण जयंती पार्क==================6
राममनोहर लोहिया पार्क==============7
चंद्रशेखर पार्क ==================4
काला पत्थर पार्क=================2
अन्य ========================3