{"_id":"53a0de534ee20dac9dd2dc1c1378c919","slug":"carpenter-murder-in-gurgaon-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से कारपेंटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से कारपेंटर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 13 Aug 2014 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के वजीराबाद स्थित झुग्गी झोंपड़ी में एक कारपेंटर की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह घर में खून से लथपथ कारपेंटर के शव को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी प्रभूदयाल (35) गुड़गांव में कारपेंटर का काम करता था। वह पिछले कई सालों से वजीराबाद स्थित झुग्गी झोंपड़ी में अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी और दो बच्चे उसके ससुराल गए हुए थे। सोमवार की रात वह और उसकी बेटी खाना खोकर सो गए थे।
विज्ञापन
सुबह जब उसकी बेटी उठी तो कारपेंटर फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसके शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हत्या की आशंका को देखते हुए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची सुशांतलोक थाने की पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में पाया गया कि कारपेंटर के सोते समय उस पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया उसके सिर के पास वार किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक ने शराब भी पी रखी थी। पुलिस यह भी मान रही है कि अत्याधिक नशे के चलते वह बचाव नहीं कर पाया। मंगलवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सुशांतलोक थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस जांच में जुटी हुई है कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।