{"_id":"bf12c897e1b3dfb25b70cb053a2145b0","slug":"careful-eat-pizza-got-dangerous-larvae-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलकर खाए, पिज्जा में मिला खतरनाक लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलकर खाए, पिज्जा में मिला खतरनाक लार्वा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप पिज्जा खाने के शौकीन है तो संभल जाइए। पिज्जा बनाने में प्रयोग किए जाने वाला सामान सेहत के लिए हानिकारक है। इसमें ऐसे लार्वा और रसायन की मौजूदगी पाई गई है, जिससे सेहत खतरे में पड़ सकती है।
शहर के नामचीन मॉल में एक प्रमुख कंपनी की पिज्जा हट से लिए गए नमूने में इसकी पुष्टि हुई है। कंपनी के खिलाफ मेरठ में अभियोग दर्ज कराया गया है।
पिज्जा को युवाओं की खास पसंद माना जाता है। सामान्य पिज्जा खाने की बजाय प्रमुख कंपनियों को प्राथमिकता दी जाती है।
फूड सेफ्टी विभाग की जांच में पिज्जा में प्रयोग किए जाने वाला सामान सेहत के लिए खतरनाक मिला है। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया है।
फूड सेफ्टी अफसर यदुवीर यादव ने बताया कि 28 जून 2014 को वैशाली स्थित एक माल के पिज्जा हट से इसको बनाने के सामान का नमूना लिया गया था। नमूना स्टेट लैबोरेट्री भेजा गया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली आई।
इसमें प्रयोग होने वाला कोर्न फ्लोर सेहत के लिए खतरनाक मिला है। जांच रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने पाया कि इसमें खरनाक श्रेणी का लार्वा और रसायन पाया गया है।
विज्ञापन
यदुवीर यादव ने बताया कि स्वाद और ताजगी बढ़ाने के लिए भी इसमें रसायन की मिलावट की गई थी। रसायन से होने वाले नुकसान और इसकी मात्रा के निर्धारण के लिए अतिरिक्त परीक्षण कराया जाएगा।
इस पिज्जा का प्रयोग लोगों को गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। कंपनी के खिलाफ मेरठ कोर्ट में अभियोग दर्ज कराया गया है।
...
लार्वा मिले सामान से तैयार पिज्जा का प्रयोग लीवर और आंत को नुकसान पहुंचा सकता है। पिज्जा बनाने के दौरान लार्वा के मरने के बावजूद इससे बड़ी आंत में छेद होने और रक्तस्राव के साथ पेचिश होने की आशंका बढ़ जाती है। - डा. अविनाश शर्मा।..