फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   care taker of delhi rehabilitation center beats inmate to death hairs were not on head

पैंट किया 'गंदा' तो नशा मुक्ति केंद्र का केयर टेकर हुआ आग-बबूला, पीट-पीटकर ले ली जान

Thu, 14 Jun 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
care taker of delhi rehabilitation center beats inmate to death hairs were not on head
नशा मुक्ति केंद्र - फोटो : अमर उजाला

तुगलकाबाद थाना इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार रात एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। नशे की हालत में उसने पैंट में ही शौच कर दी थी। इससे आग-बबूला केयर टेक ने उसे पीटकर मार डाला। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि एच 32 बी, मदरपुर खादर गांव निवासी अमित बिधुडी (29) शराब पीने का आदी था। दो बेटियों और एक बेटी के पिता अमित की पत्नी ने सोमवार शाम नशा मुक्ति केंद्र जीवन रक्षा फाउंडेशन को फोन कर दिया था।
विज्ञापन


केंद्र कर्मी सोमवार शाम उसे ले गए। रात करीब 11 बजे केंद्र का केयर टेकर सुमित अरोड़ा (30) शराब के नशे में दो दोस्तों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज कर वहां भर्ती कुछ लोगों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में अमित के सिर के बाल उखड़ गए थे

care taker of delhi rehabilitation center beats inmate to death hairs were not on head
demo pic

उधर, केंद्र में सो रहे अमित ने शौच कर रखी थी। सुमित ने उसे डंडों व लात-घूंसों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। सुबह अमित की मौत का पता चलने पर केंद्र के मैनेजर व मालिक को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

एम्स मॉर्चरी के बाहर खड़े अमित के चाचा हरीकिशन ने बताया कि अमित को चार दिन पहले भी केंद्र में भर्ती कराया गया था, पर वह दो दिन बाद भाग आया था। चचेेरे भाई सौरभ ने बताया कि मारपीट में अमित के सिर के बाल उखड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed