900 रुपये के मोबाइल से मिली 9 लाख की कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक शख्स की दूरर्शिता और 900 रुपये की मोबाइल के चलते 9 लाख की कार बचा ली गई।
असल में शनिवार सुबह एक सैक्टर-46 निवासी एक शख्स ने थाना सदर गुडगांव में फोन पर अपनी होण्डा मोबीलियो चोरी होने की जानकारी दी।
मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक गाड़ी बृहस्पति देर रात को चोरी हुई। इसी दौरान गाड़ी के मालिक ने एक चौंकाने वाली बात बताई। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार में एक करीब 800 से 900 रुपये की मोबाइल छुपाकर साइलेंट मोड में रखते हैं।
यही नहीं, वह हर दो दिन पर उसे चार्ज भी करते हैं, और उस पर दो-तीन दिन में फोन भी करते रहते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उस फोन नंबर की सहायता से गाड़ी की लोकशन का पता लगा लिया। बाद में वह कार NH-8 पर बरामद कर ली गई।
16 लाख के फूल चोरी
दिल्ली की एक दुकान से 16 लाख के फूल चोरी हो गए। यह इस तरह का संभवत: पहला मामला है। सदर बाजार में मौजूद इस दुकान का मालिक जब सुबह पहुंचा तो देखा कि स्टोर का ताला टूटा हुआ है और अलग-अलग किस्म के फूलों के 230 डिब्बे गायब हैं।
चोरी गए फूलों की वजन तकरीबन 25 किलो है। दुकानदार सुंदर लाल ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि इनकी कीमत 16 लाख है। पुलिस ने चोर का सुराग पाने के लिए आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज जुटाई है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में किसी भीतरी आदमी का हाथ हो सकता है।