{"_id":"6828f7260a8db3c48edd2c6e98f6b88e","slug":"car-stolen-from-itbp-ig-home-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP महानिदेशक के घर से गायब हुई नीली बत्ती कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITBP महानिदेशक के घर से गायब हुई नीली बत्ती कार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 20 Jan 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चोरों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि आम आदमी के साथ-साथ वो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाने से भी नहीं घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 23 में रहने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक आनंद स्वरूप की टाटा सफारी कार उनके घर के बाहर से गायब हो गई।
चोरों की हिम्मत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस कार को चोरी किया गया उस पर नीली बत्ती भी लगी हुई थी। सुबह जब वो बाहर आए तो उन्हें अपनी कार गायब मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने कार चोरी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि आनंद स्वरूप यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल डेपुटेशन पर आईटीबीपी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन