दिल दहलाने वाला वीडियो: सिपाही को बोनट पर गिराया, 500 मीटर तक दौड़ाई कार, फिर गाड़ी रोककर कांस्टेबल को उतारा
सिपाही गुरमीत सिंह को एक लाल रंग की कार ने टक्कर मार दी। सिपाही कार के बोनट पर गिर गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर बीटा-2 कोतवाली के पी-3 गोल चक्कर पर यातायात संचालन करने के दौरान एक लाल रंग की कार ने सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सिपाही कार के बोनट पर गिर गया। उसके बाद चालक ने कार दौड़ा दी और करीब 500 मीटर तक बोनट पर सिपाही को लेकर कार को दौड़ाया। उसके बाद सिपाही को उतारकर मौके से फरार हो गया। सिपाही ने कोतवाली में कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
यातायात निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे पी-3 गोल चक्कर पर यातायात का दबाव अधिक था। वहां वाहनों को रोक-रोककर निकाला जा रहा था। तभी कासना की तरफ से एक लाल रंग की कार गोल चक्कर पर पहुंची।
सिपाही गुरमीत सिंह ने उसे रोका, लेकिन कार चालक नहीं रुका और सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सिपाही कार के बोनट पर गिर गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और सिपाही को बोनट पर गिराकर करीब 500 मीटर दूर तक कार को तेजी रफ्तार में दौड़ाया।
उसके बाद आरोपी चालक ने कार रोकी और सिपाही को उतारकर मौके से फरार हो गया। कार के नंबर के आधार पर बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। वहीं किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
उधर बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि कार नंबर के आधार पर चालक व कार को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।