फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car hits a scooter rider on NH-24 man and his vehicle fall off the flyover and die

Delhi: NH-24 पर कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गाड़ी सहित फ्लाईओवर से नीचे गिरा शख्स, मौत; ड्राइवर फरार

Thu, 18 Sep 2025 09:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Sep 2025 09:37 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ वसंधुरा सेक्टर-11, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
car hits a scooter rider on NH-24 man and his vehicle fall off the flyover and die
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एनएच-24 फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे एक शख्स को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान स्कूटी सवार उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने राहगीरों की मदद से पीड़ित को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

वहां राकेश कुमार अग्रवाल (49) को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी मौके पर अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व स्कूटी कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ वसंधुरा सेक्टर-11, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। राकेश का अपना कारोबार था। बुधवार रात को वह किसी काम से दक्षिण दिल्ली गए थे। वहां से काले खां होते हुए वह एनएच-24 पर पहुंच गए।

विज्ञापन

अक्षरधाम से आगे बढ़ने के बाद जैसे ही वह एनएच-24 के मंगलम कट पर पहुंचे तो पीछे से आ रही दिल्ली नंबर की एक होंडा सिटी ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फ्लाईओवर के किनारे चल रहे राकेश स्कूटी से उछलकर नीचे जा गिरे। आरोपी ने भी अपनी कार रोक दी। उसे लगा कि बड़ा हादसा हो गया है तो वह मौके से भाग गया।

इस बीच एनएच-24 पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और वहां जाम लग गया। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि ऑटो चालक अमित कुमार राहगीरों की मदद से राकेश को अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। घटना स्थल पर राकेश की स्कूटी और आरोपी कार बरामद हो गई।

मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश कर रही है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed