फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car fell down from under construction flyover of Barapullah extension driver died

30 फुट ऊंचाई से नीचे गिरी कार: बारापुला एक्सटेंशन पर हुआ हादसा, आगे फ्लाईओवर था अधूरा; बॉडी काटकर निकाला शव

Sun, 28 May 2023 07:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 May 2023 07:17 PM IST
सार

राहगीर व कॉलर फुरकान ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से युवक की जान चली गई। यदि निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ओर जाने से वाहनों को रोकना था तो वहां पर कोई अवरोध लगाया जाना था। 

विज्ञापन
Car fell down from under construction flyover of Barapullah extension driver died
फ्लाइ ओवर से नीचे गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में प्रशासन की लापवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई। नोएडा की ओर से आ रहा एक कार चालक मयूर विहार फ्लाईओवर पर चढ़ते ही गलती से निर्माणाधीन बारापुला एक्सटेंशन फ्लाईओवर की ओर चला गया। आगे फ्लाईओवर समाप्त था। बस फिर क्या था। कार चालक करीब 30 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गया।

विज्ञापन

कार नीचे उलटी गिरी, जिससे उसकी छत का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। चालक कार के अंदर ही फंस गया। पुलिस व राहगीरों ने चालक को कार से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह बुरी तरह फंसा हुआ था। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार की बॉडी काटी। बाद में कार चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त जगनदीप सिंह (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद जगनदीप का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जगनदीप सिंह परिवार के साथ गली नंबर-6, राधेपुरी, कृष्णा नगर इलाके में रहता था। इनके परिवार में बुजुर्ग मां नरेंद्र कौर, पत्नी सुखविंदर कौर और 11 साल की बेटी है। जगनदीप लाजपत नगर स्थित एक निजी कंपनी में ऊंचे पद पर तैनात थे। इनकी पत्नी भी प्राइवेट जॉब करती हैं।

शुक्रवार रात को जगनदीप अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे। वह रिंग रोड से डीएनडी होते हुए दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर पहुंचे। इस बीच वह अपनी वैगनआर कार से मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के सामने बने फ्लाईओवर पर चढ़े। ऊपर चढ़ते ही वह गलती से निर्माणाधीन बारापुला एक्सटेशन फ्लाईओवर की ओर चला गया।

आगे फ्लाईओवर खत्म होने के बाद एकदम गहरा गड्ढा था। जगनदीप कार समेत नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। राहगीर व कॉलर फुरकान ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से युवक की जान चली गई। यदि निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ओर जाने से वाहनों को रोकना था तो वहां पर कोई अवरोध लगाया जाना था। लेकिन वहां जाने का रास्ता खुला था और कार चालक हादसे का शिकार हो गया। मयूर विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed