{"_id":"65934b71ef99b2f0640d8f33","slug":"car-driver-dies-in-road-accident-in-adarsh-nagar-area-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आदर्श नगर इलाके में सड़क हादसे में कार चालक की मौत, दूसरा घायल; टक्कर लगने के बाद कई बार पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आदर्श नगर इलाके में सड़क हादसे में कार चालक की मौत, दूसरा घायल; टक्कर लगने के बाद कई बार पलटी कार
Tue, 02 Jan 2024 05:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Jan 2024 05:02 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के सवा छह बजे पुलिस को आजादपुर से वजीराबाद जाने वाली सड़क पर दो कारों के बीच टक्कर होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक अल्टो कार पलटी हुई है और उसमें सवार दो लोग घायल अवस्था में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श नगर इलाके में सोमवार तड़के स्कोडा कार ने अल्टो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अल्टो कई बार पलटी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को कार से बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अल्टो कार चला रहे सुभाष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कोडा कार को जब्त कर चालक रोशन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के सवा छह बजे पुलिस को आजादपुर से वजीराबाद जाने वाली सड़क पर दो कारों के बीच टक्कर होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक अल्टो कार पलटी हुई है और उसमें सवार दो लोग घायल अवस्था में फंसे हुए हैं। पास ही एक स्कोडा कार भी क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कार चला रहे सोनीपत निवासी सुभाष को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि सुभाष और सुनील सोनीपत की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने स्कोडा कार चला रहे रूप नगर निवासी रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। रोशन पेशे से इंजीनियर है।
विज्ञापन